03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर की पहली सबसे छोटी नेत्रदाता बनी साक्षी गगनेजा

एफएनएन, रुद्रपुर : अफसोस, 20 वर्ष की साक्षी अब हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उसकी आंखें 2 लोगों के जीवन में रोशनी दे गईं। रुद्रपुर की सोढ़ी कॉलोनी निवासी नीरज गगनेजा की सुपुत्री एवं वसुंधरा ग्रुप के एमडी उज्जवल गगनेजा की भतीजी साक्षी का आकस्मिक निधन हो गया। साक्षी व्यापारी नेता बॉबी टुटेजा की भी भतीजी है। उसके आकस्मिक निधन के बाद पिता ने बड़ा हृदय करते हुए नगर की नेत्रदान संस्था ‘ सोचो डिफरेंट ‘ से संपर्क किया। इसके बाद सीएल गुप्ता आई बैंक मुरादाबाद की टीम द्वारा सफलतापूर्वक साक्षी का नेत्रदान लिया गया।

साक्षी खुद तो नहीं बच पाई लेकिन 2 लोगों के जीवन में उजियारा कर गई। दिवंगत आत्मा को एलायंस सोसायटी, व्यापार मंडल गदरपुर, भारत विकास परिषद श्री सनातन धर्म सभा, पंजाबी महासभा, हेल्प टू अदर सोसायटी, पूर्व पार्षद गुरदीप गाबा, समाजसेवी संजय ठुकराल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img