03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर को कई बड़ी सौगात दे गए धामी, अपने प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री की घोषणा से फूले नहीं समाए विधायक शिव अरोरा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: आने वाले दिनों में शहर का स्वरूप बदला-बदला होगा। इसकी वजह, आज नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की चार बड़ी घोषणाएं हैं। इन घोषणाओं का प्रस्ताव विधायक शिव अरोरा ने किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने आज अपने संबोधन में मुहर लगा दी।

रुद्रपुर में बड़ी समस्या जाम से संबंधित है। विधायक शिव अरोरा ने इसके लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिस पर आज मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं विधायक के उत्तराखंड के प्रवेश द्वार पर सुंदर स्वागत द्वार की घोषणा भी सीएम ने की। शहर के बीचो बीच मोदी मैदान में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी। इसके साथ ही रुद्रपुर में जलभराव व गंदगी की समस्या का सर्वे कराकर हल निकालने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने कर सबको चौंका दिया।

इन चार बड़ी घोषणाओं में 400 से 500 करोड़ तक का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री की घोषणाओं का पत्र भी मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने जारी कर दिया है। विधायक शिव अरोरा ने इन घोषणाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में यह कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की हैं, उनका प्रस्ताव उनके द्वारा पिछले दिनों दिया गया था। लोगों की परेशानियां समझते हुए मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों को अमली जामा पहना दिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img