03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के प्रदर्शन के दौरान पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने के मामले में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला डालनवाला कोतवाली में दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 11 मई को ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पेयजल विभाग की प्रतिबंधित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। प्रशासन और पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब 12 मई को ज्योति रौतेला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें ऐसा कदम न उठाने की अपील की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर यातायात भी बाधित किया।

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ज्योति रौतेला अपने चार साथियों के साथ टंकी से नीचे उतरीं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर सड़क जाम करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने, लोक सेवक के आदेश की अवहेलना करने और आत्मदाह की धमकी देकर लोक शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं अस्पताल से प्रतिक्रिया देते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई करनी है तो वह उनके खिलाफ की जाए। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नर्सिंग कर्मचारियों की लड़ाई अभी जारी रहेगी।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img