03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की शिष्टाचार मुलाकात

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। श्री चुघ ने उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शिक्षा के विकास में कराए जा रहे कार्यों तथा गुणवत्ता में सुधार के लिए लागू की जा रही नीतियों की विस्तार से जानकारी देते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कई कठोर कदम उठाए गए हैं। श्री चुघ ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के चहुंमुखी विकास के लिए अभी भी बहुत कार्य किए जाने शेष हैं। जिसके लिए केंद्र सरकार की मदद की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अनेक पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय जाने के लिए आज भी खतरनाक पगडंडियों व नदी नालों को पार करना पड़ता है। पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। श्री चुघ ने उनसे आग्रह किया कि केंद्र सरकार की मदद से विद्यालय जाने के लिए मार्ग व पुल बनवाकर बच्चों का भविष्य और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

आज उत्तराखंड की बेटियां अनेक क्षेत्रों में सिर्फ राज्य वरन देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। उन्होंने जनपद उधमसिंह नगर के मुख्यालय रूद्रपुर में छात्राओं के लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने का भी आग्रह किया। राज्य मंत्री ने श्री चुघ को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में शिक्षा के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री चुघ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से देवभूमि उत्तराखंड में रूद्रपुर आगमन का निमंत्रण एवं आग्रह किया।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img