03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : करंट लगने से झुलसे पांच और पीड़ित गोपेश्वर अस्पताल से एम्स रेफर, हेली एंबुलेंस से पहुंचाया ऋषिकेश

Spread the love

एफएनएन, गोपेश्वर : उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। गंभीर हालत को देखते हुए छह लोगों को बुधवार को ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। वहीं, पांच लोग गोपेश्वर अस्पताल में थे। उन पांचों मरीजों को भी आज गुरुवार को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे।

  • चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे हादसे में झुलसे लोग

सभी को वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा गया है। एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से घायलों के बेहतर इलाज के लिए ट्रामा विभाग के चिकित्सकों सहित इमरजेंसी मेडिसिन, बर्न और प्लास्टिक विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई है।

  • कल ये हुए थे भर्ती

ट्रामा विभाग के सर्जन डाॅक्टर मधुर उनियाल ने बताया कि झुलसने वालों में रुद्रप्रयाग जल संस्थान गोपेश्वर में कार्यरत जेई संदीप मेहरा पुत्र सुलोचन लाल (34 वर्ष) और हरमनी गोपेश्वर चमोली निवासी सुशील (35 वर्ष) पुत्र सुदामालाल अभी पूरी तरह सेंस में नहीं हैं। जबकि अन्य 4 लोगों में पाडूली गोपेश्वर चमोली निवासी आनंद कुमार (45 वर्ष) पुत्र गम्मालाल, हरमनी गोपेश्वर चमोली निवासी नरेन्द्र लाल (35 वर्ष) पुत्र असीलदास, खुनेरी गोपेश्वर चमोली निवासी रामचंद्र (48 वर्ष) पुत्र पुष्कर लाल और खुनेरी गोपेश्वर चमोली निवासी महेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र रूपदास भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से झुलसे हैं।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img