एफएनएन, किच्छा : उम्मीद फाउंडेशन द्वारा तले याद ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप के उद्देश्य के बारे में बताते हुए संस्था सदस्य अकरम खान ने बताया कि संस्था द्वारा यादें ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सिर्फ इस आशा के साथ किया गया कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत से उन्हें जागरूक कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके खान ने बताया कि आयोजित प्रथम कैंप में युवाओं ने सर्वाधिक प्रतिभाग करते हुए 108 यूनिट ब्लड डोनेट किया जबकि यही आंकड़ा द्वितीय वर्ष में 160 पार कर गया उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस शिविर में यही आंकड़ा 200 को अवश्य छू लेगा।






