एफएनएन, किच्छा : ग्राम महराया लालपुर में आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 113 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान रोगियों को निशुल्क दवांए भी वितरित की गई। उक्त जानकारी देते हुए किच्छा राजकीय चिकित्सालय के होम्योपैथिक विभाग की प्रभारी डा0 सिमरनजीत कौर ने बताया कि निदेशक होम्योपैथी डॉक्टर जे० एल० फिरमाल के निर्देशानुसार व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाक्टर महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार सरकारी अस्पताल के होमयोपैथिक विभाग द्धारा क्षेत्र में लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविर अभियान चालाया जा रहा है। इसी कडी में ग्राम महराया लालपुर में डा0 सिमरन जीत कौर ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।






