03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक बेहड़ ने राघवनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार तथा सड़क का किया लोकार्पण

एफएनएन, किच्छा: विधानसभा को विकास की गति से जोड़ने के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा उक्त वक्तव्य विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्राम राघवनगर में लगभग 8 लाख की लागत से निर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार व सड़क लोकार्पण के दौरान मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कहे।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विधायक बेहड़ का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक बेर ने ग्रामीणों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक बेड के समक्ष समस्याओं को रखते हुए निराकरण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास की योजना को लेकर वह हमेशा जनता के साथ खड़े हैं कहना था कि विकास कार्यों के लिए जिस भी मदद से धन जुटाना पड़ेगा जुटाया जाएगा परन्तु धन की कमी को लेकर विकास कार्यो को रुकने नही दिया जायगा।

इस दौरान कर्नल प्रमोद शर्मा,गौरव बेहड़, संजय राय, नारायण गुड्डू, विनोद कुशवाह, विजय यादव, गुरदास कालड़ा, बंटी गाबा, शिवाजी सिंह थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img