03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दरोगा को घसीटते हुए ले गए चेन स्नेचर, चौकी इंचार्ज पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, दोनों गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : मेट्रोपोलिस मॉल के पास एक महिला के गले से चेन छीनकर भागे दो बाइक सवारों को सिडकुल के पास रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने चौकी इंचार्ज पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की,इस बीच एक दरोगा ने बाइक का हैंडल पकड़ा तो बाइक सवार उसे घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गए। इस घटना में जहां दरोगा बुरी तरह घायल हो गया, वहीं दोनों लुटेरे भी गिरकर घायल हो गए। पुलिस का मानना है कि यह लुटेरे रुद्रपुर की अन्य घटनाओं में भी शामिल हैं।

घटना कल शाम करीब 8:30 बजे की है। रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस मॉल के बाहर हाईवे पर जा रही युवती के गले से सोने की चेन छीनकर दो बाइक सवार भागने लगे। लोगों ने शोर मचाया तो इन बाइक सवारों ने स्पीड तेज कर दी और सिडकुल की ओर भाग निकले। आनन-फानन में सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज पंकज कुमार और उप निरीक्षक मोहन भट्ट फ़ोर्स के साथ हाईवे पर आ गए और बैरिकेड लगाकर बाइक सवार को रोकने की कोशिश की।

बाइक सवारों ने चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, वहीं जब दरोगा मोहन भट्ट ने बाइक का हैंडल पकड़ा तो यह उसे घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गए। इसके बाद बाइक पलट गई और दोनों लुटेरे गिर गए। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही दरोगा और घायल दोनों लुटेरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह एक निजी अस्पताल में भर्ती दरोगा मोहन भट्ट का हाल जानने जिलाधिकारी उदयराज एसएसपी मंजूनाथ टीसी अस्पताल पहुंचे। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे रुद्रपुर में हुई अन्य घटनाओं में भी शामिल हैं। दोनों युवक रम्पुरा, रुद्रपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img