03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश भी हो रही है। पहाड़ों पर बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर आम जन को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। आज देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में बारिश से आफत आ गई है। इसी बीच अभी आने वाले दिनों में मौस और विकराल होने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

  • घरों और दुकानों में घुसा पानी

शिक्षानगरी में बुधवार को 49 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे गर्मी से तो राहत मिली। लेकिन, शहर की विभिन्न कॉलोनियों एवं मोहल्लों में हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। सड़कों के अलावा कुछ जगह घरों एवं दुकानों में भी पानी घुस गया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी हरिद्वार जिले में घने बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img