03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बारिश और आंधी के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को यहां तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ में कुछ स्थानों पर शाम को हुई वर्षा की फुहारों ने राहत पहुंचायी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून समेत छह जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल चल सकती हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • मंगलवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन

देहरादून में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह आठ बजे से चटख धूप खिलने से तेज गर्मी पड़नी शुरु हो गई। 12 बजते ही गर्मी प्रचंड होने लगी। दोपहर एक बजे से कहीं-कहीं हल्के बादलों से गर्मी के साथ उमस ने भी बेहाल किया। मसूरी में भी दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हरिद्वार का सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्मी के कारण दिन के समय कम ही लोग घरों से बाहर निकले। उधर चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में शाम के समय हुई वर्षा से राहत महसूस की गई।

  • आकाशीय बिजली के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व चंपावत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल चल सकती हैं। वहीं गुरुवार से रविवार तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img