03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका युवती का शव, हत्या से सनसनी, बर्बरता देख कांप गए लोग

एफएनएन, हरिद्वार : बहादराबाद थाना क्षेत्र में सुखी नदी पुल के नीचे एक युवती का शव कट्टे में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से शव को बाहर निकाला। गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हाथ और पर बांधने के बाद कट्टे में डालकर युवती के शव को फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

शनिवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ के समीप नदी के पुल के नीचे एक भैंसा बुग्गी वाले ने कट्टा पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोल तो उसमें युवती का शव पड़ा मिला।

इस दौरान सामने आया कि युवती की हत्या कर शव को नदी के पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Murder, Crime new

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img