03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से माहौल गर्म, बाजार बंद, मुस्लिम दुकानदारों के बैनरों को तोड़ा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। इस घटना के आरोपित एक हिंदू व एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर दिया था तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। परंतु स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है।

आज शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है। जिसके चलते पुरोला, नौगांव, बडकोट बाजार नहीं खुले हैं। यमुना घाटी के बड़कोट में मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध स्थानीय व्यापारियों और यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन ने विशाल जुलूस निकाला। बड़कोट में मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे बोर्ड और बैनरों को भी तोड़ा गया।

इसके अलावा नौगांव, पुरोला डामटा और बर्नीगाड़ में भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। डामटा और नौगांव में व्यापारियों ने जुलूस निकाला। बाजार बंद रहने और जुलूस प्रदर्शन के दौरान तीर्थ यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
  • बढ़ रहा है आक्रोश

पुरोला में एक सप्ताह पहले हुए घटनाक्रम के बाद स्थानीय व्यापारियों स्थानीय निवासियों में बहारी प्रांतों से आने वाले रेड़ी, ठेली, फड, मैकेनिक, नाई, सब्जी, रुई रजाई व्यापारी के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और महामंत्री सरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर आज दोपहर 2 बजे तक नौगांव, पुरोला, बडकोट, नौगांव, बर्नीगाड़, डामट, नैनबाग बाजार बंद रहेंगे।

व्यापारी धर्म और सनातन संस्कृति के लिए अपने-अपने नगर में विशाल रैली का आयोजन करेंगे।आज दोपहर को प्रस्तावित रैली के मध्य नजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी है। एक सप्ताह पहले पुरोला में रैली के दौरान जुलूस ने मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बैनर व पोस्टर फाड डाले थे।

  • लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने एसडीएम से की शिकायत

वहीं विकासनगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने पछवादून क्षेत्र में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को लेकर नाराजगी जताई है। संगठन कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को ज्ञापन प्रेषित कर पूरे मामले की जांच एसटीएफ से कराने की मांग की।

उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को हिंदू संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि क्षेत्र में बढ़ रहे लव जिहाद व सनातनी युवतियों को फंसाकर उनके अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमैल करने के मामलों पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने युनूस, नईम जैसे कुछ नाम बताते हुए कहा कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है।

उन्होंने उप जिलाधिकारी से मांग की कि लव जिहाद प्रकरणों की जांच एसटीएफ से कराकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी, शुभम सकलानी, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, विशाल, भूपेंद्र, विष्णु, रवि आदि शामिल रहे।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img