03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार नव दंपती को रौंदा, ससुराल से खाना खाकर लौट रहे थे, पति की मौत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: गदरपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही मृतक का विवाह हुआ था और सोमवार रात वह दावत खाकर पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था।

मूलरूप से केसरपुर मीरगंज बरेली और हाल रविंद्रनगर रुद्रपुर निवासी 26 वर्षीय सूरज पुत्र जयपाल का विवाह एक माह पहले डिबडिबा बिलासपुर निवासी आश्का के साथ विवाह हुआ था। सूरज आवास विकास स्थित होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह पत्नी के साथ अपने ससुराल डिबडिबा में आयोजित दावत में गया हुआ था।

देर रात दोनों पति पत्नी बाइक से वापस रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच तेल मिल के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना स्थल उत्तर प्रदेश का होने के कारण रुद्रबिलास चौकी पुलिस को भी सूचना दी गई।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img