03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: फंदे से लटका मिला होटल रेडिसन के गार्ड का शव, सुसाइड नोट में लिखा- मोबाइल में हैं कई रिकार्डिंग

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: अज्ञात कारणों के चलते पंच सितारा होटल रेडिसन के गार्ड ने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि उसके मोबाइल में आत्महत्या के कारणों की रिकार्डिंग है। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर स्वजन को सूचना दे दी है।

  • किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्राम बटौर बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र सत्यपाल अटरिया रोड पर किराए के कमरे में रहता था। वह नैनीताल रोड स्थित पंच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में गार्ड था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को उसने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

 

  • पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा

बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि सारी जानकारी उसके मोबाइल के रिकार्डिंग में है। इस पर पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मोबाइल पर पासवर्ड लगा है। स्वजन को पासवर्ड की जानकारी है। उनके आने के बाद ही अजीत के मोबाइल रिकार्डिंग से आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img