हल्द्वानी : छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था फरमूद, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी है पीड़िता की कहानी

एफएनएन, हल्द्वानी : धर्म छिपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला फरमूद हसन शातिर है। लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए वह किसी भी हद तक गिर जाता था। वाट्सएप पर बजरंगबली की डीपी अपनी पहचान छुपाने के लिए लगाई। उसका संपर्क छह और हिंदू लड़कियों से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस कोण की जांच शुरू कर दी है

इधर, शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को मुखानी थाने में लव जिहाद का मामला पकड़ में आया था। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बरहैनी बाजपुर निवासी आरोपित फरमूद हसन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

साथ ही युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी की थी। आरोपित ने अपना नाम अनमोल बताया था। वह दो साल तक युवती के संपर्क में रहा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस ने फरमूद से पूछताछ कर उसके मोबाइल की जांच की। काल रिकार्ड खंगाला।

 

  • ‘द केरल स्टोरी’ जैसी है पीड़िता की कहानी

पीड़िता हिंदू युवती की कहानी ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की तरह है। फिल्म में जिस तरह युवतियों का माइंडवाश कर शादी का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म दिखाया गया है, कुछ ऐसा ही हल्द्वानी में हिंदू युवती से हुआ। हकीकत का पता चलने पर उसने हिंदूवादी संगठनों की मदद से पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत दिखाई।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img