03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा प्रदेशभर में सात मई को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक लेखाकार परीक्षा के एडमिट कार्ड दोबारा जारी कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर लें। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लए अभ्यर्थियों को अपनी ई-मेल आईडी, पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि या नाम, पिता का नाम व जन्म तिथि को वेबसाइट पर फीड करना होगा।

  • आरआई टेक्निकल की उत्तर कुंजी जारी

राज्य लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) परीक्षा का आयोजन किया था। इसके तहत सामान्य अध्ययन, तकनीकी ज्ञान और सामान्य बुद्धि परीक्षण प्रश्न पत्र के चारों सेट की उत्तर कुंजी आयोग ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर इसका मिलान कर सकते हैं। अगर इस पर कोई आपत्ति होगी तो 27 अप्रैल से तीन मई के बीच ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।

  • सहायक लेखाकार में दो पद घटे

सहायक लेखकार भर्ती में दो पद कम हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अपने प्रस्ताव में जिन दो पदों को इस भर्ती में शामिल कराया था, उन्हें अब वापस ले लिया है। बाकी पद यथावत रहेंगे।

  • यूकेएसएसएससी: कर्मशाला अनुदेशक के लिए भरें अपनी वरीयता

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने का मौका दिया है। आयोग की वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें। आयोग ने यह मौका 27 अप्रैल से दो मई तक के लिए दिया है। इसी दौरान अभिलेख सत्यापन होगा। सत्यापन से पहले वरीयता भरना अनिवार्य है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img