03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विनोद सिंघल फिर बने PCCF, राजीव भरतरी को जैव विविधता बोर्ड भेजा, आदेश जारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में हॉफ की कुर्सी को लेकरआज तस्वीर साफ हो गई है। विनोद कुमार सिंघल को फिर से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। वहीं, राजीव भरतरी को वापस जैव विविधता बोर्ड भेजा गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार को राजीव भरतरी ने प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के तौर पर सामान्य कामकाज निपटाया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा था कि शासन से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को विनोद कुमार सिंघल पुन: हॉफ की कुर्सी संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।
  • चार्जशीट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज
 शासन की ओर से पाखरो टाइगर सफारी निर्माण मामले में पीसीसीएफ राजीव भरतरी को चार्जशीट दी गई है, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में मंगलवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके अलावा भरतरी मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने चार अप्रैल को अपना अंतरिम फैसला सुनाया था। अगले सोमवार 24 अप्रैल को इस मामले में फिर से सुनवाई होनी है। वहीं, दूसरी ओर राजीव भरतरी की ओर से कैट में फिर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस पर भी 24 अप्रैल को ही सुनवाई होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट में दाखिल इन याचिकाओं के फैसले का असर आगे शासन के किसी निर्णय पर न पड़े, इसलिए कानूनी रूप से सभी पक्षों को देखा जा रहा है, ताकि आगे कोई दिक्कत ना हो।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img