03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सामिया पर पुलिस का कसा शिकंजा, सगीर के बाद तस्लीम गिरफ्तार, कई और निशाने पर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : सामिया लेक सिटी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। निदेशक सगीर अहमद की गिरफ्तारी के बाद अब तस्लीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 24 घंटे के भीतर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस नहीं है दूसरी गिरफ्तारी की है। तस्लीम कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था और उसने कई रजिस्ट्री भी कर रखी हैं। तसलीम की गिरफ्तारी पुलभट्टा थाना क्षेत्र से हुई है। इस मामले में पुलिस को अब बिल्डर जमील अहमद की तलाश है।

बता दें बीती 12 मार्च को लालकुआं निवासी फरदीन, फरहीन, मो. सहजाद व फिरदोस खान ने सामिया लेक सिटी के मालिक जमील खान व डायरेक्टर सगीर अहमद खान द्वारा वर्ष 2011-12 में कुल 48 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इन लोगों का कहना था कि वादी उनके द्वारा प्लॉट क्रय करने के लिए पैसे दिये गए लेकिन अभी तक उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच की। सीओ की जांच में तथ्य सही पाये गए। जिसके बाद पुलिस ने सामिया के डायरेक्टर सगीर अहमद को गिरफ्तार किया।

सगीर से पूछताछ में अन्य नाम भी सामने आए, जिसमें आज पुलिस ने प्रकाश में आये रजिस्ट्रीकर्ता तसलीम को पुलभट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया व अन्य लोगों की तालाश जारी है। एस एस टी का कहना है कि इस मामले में जल्द ही जमील अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ ही संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img