03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल का मामला, एसटीएफ के एएसपी करेंगे मुकदमे की विवेचना

एफएनएन, देहरादून : वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल का षडयंत्र रचने के मुकदमे की जांच एसटीएफ के एएसपी चंद्रमोहन सिंह को सौंपी गई है। ऐसा नए कानून में प्रावधान के तहत किया गया है। इस कानून के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को ही करनी होती है।

वन आरक्षी भर्ती परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एसटीएफ ने शनिवार को हरिद्वार के गुरुकुल नारसन के एमएस कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर संचालक मुकेश सैनी और प्राइवेट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर रचित पुंडीर को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपियों के खिलाफ मंगलौर थाने में नए नकलरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की ब्लूटूथ के माध्यम से नकल कराने की योजना थी। ब्लूटूथ डिवाइस को कपड़ों में सिलवाया जाना था। इस मामले में तीन अभ्यर्थियों के नाम भी सामने आए थे, जिन्हें अलग-अलग सेंटरों पर परीक्षा देनी थी। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि मुकदमे की विवेचना एएसपी चंद्रमोहन सिंह कर रहे हैं।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img