03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बंद हो चुकी हैं जगदीश तनेजा और मीना शर्मा की दुकानें, दोनों ने कर दिया था कांग्रेस का बंटाधार : सीपी शर्मा

Spread the love
  • कांग्रेस के नए महानगर अध्यक्ष बोले- मैं पंजाबी नहीं इसीलिए विरोध हो रहा

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की ताजपोशी के बाद विवादों से घिरी कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो गई है। आज सीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता बुलाकर पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिका अध्यक्ष व पार्टी की महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन सभी की दुकानें अब बंद हो चुकी हैं, जिसको लेकर यह सभी कांग्रेस को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो पूर्व में पार्टी के टिकट बेचते आए हैं और भाजपा के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशियों को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता इनको नकार चुकी है और यह दोनों अपना अस्तित्व खो चुके हैं। आज पार्टी के अस्तित्व को भी यह दोनों ग्रहण लगा रहे हैं। यहां तक आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ जो आज इनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं, उनको भी दो चुनाव हराने का काम इन्हीं लोगों ने किया है।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। वह अचंभित है कि आखिर तिलक राज बेहड़ उनके खिलाफ क्यों हैं ? यह भी कहा कि मैं गैर पंजाबी हूं, इसीलिए मेरा विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान से नहीं आया। मैं वर्ष 1988 में ही उत्तराखंड आ गया था, तब उत्तराखंड यूपी का एक हिस्सा था।

 

कहा मैं गरीबों और दबे कुचले पर का समर्थन करता हूं, इसीलिए लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे लेकिन जो भी डीठ हैं, वह दूर ही रहें। नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को चुनाव जिताने का काम करेंगे। यह आरोप लगाया कि तिलक राज बेहड़ अपने परिवार की तो बात करते हैं लेकिन आम कार्यकर्ता की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी पार्टियों से लोग कांग्रेस में आते हैं तो वह उनका सम्मान करेंगे। बोले, हाईकमान ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह ईमानदारी से पालन करेंगे। बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में नई कांग्रेस का उदय हो रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img