03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ते ही केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है। केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच, कोरोना को लेकर आज हाई लेवल बैठक बुलाई गई है।

पीएम मोदी ने आज दोपहर साढ़े चार बजे हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड से संबंधित स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

  • सात हजार के पार हुए एक्टिव केस

गौरतलब है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 7,026 हो गए हैं। इस अवधि में पांच लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

  • अब तक कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img