03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंतनगर : बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूला युवक, डेढ़ महीने पहले सिडकुल से छूटी थी नौकरी

एफएनएन, पंतनगर : उत्तराखंड में पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूल गया, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, बेलही देवरिया (यूपी) निवासी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला(36) पुत्र स्व. राजबली गुप्ता पंतनगर विवि परिसर की इंदिरा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था।

शनिवार की देर रात उसकी पत्नी पड़ोस में अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनो ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थीं, इसलिए वह लोग तत्काल उसे रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img