03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगी रोक, कागज के दोने में मिलेगा प्रसाद

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: इस बार केदारनाथ दर्शनों को आने वाले तीर्थ यात्रियों को प्लास्टिक के बजाय कागज के दोने में ही प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि धाम में कम से कम कूड़ा एकत्र हो। प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रसाद बनाने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही प्रसाद की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से व्यवस्था की जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अप्रैल को खोले जाने हैं। बुधवार को केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों के लिए एक समान और गुणवत्तायुक्त प्रसाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

इसके लिए उन्होंने श्री केदारनाथ महाप्रसादम स्वायत्त सहकारी संघ में महिला स्वयं सहायता समूहों के पंजीकरण के निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में समय से बैठक आयोजित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों से कहा कि केदारनाथ धाम में मिलने वाले प्रसाद की पैकेजिंग में किसी भी दशा में प्लास्टिक का प्रयोग न करें।

उन्होंने प्रसाद वितरण के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और पर्यटन विभाग के साथ संबंधित समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाने को कहा। जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को प्रसाद के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक केके पंत, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट आिद मौजूद रहे।

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img