03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : मैदानी क्षेत्रों में जमीनों के सर्किल रेट बढ़े, जानें आपके शहर में कितनी महंगी हुई जमीन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन देहरादून : उत्तराखंड में नैनीताल के माल रोड पर जमीन खरीदना सबसे महंगा है। यहां का सर्किल रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गया है। मसूरी मालरोड के 28 हजार व अल्मोड़ा माल रोड के सर्किल रेट 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं। वहीं, प्रदेश के मैदानी जिलों में बड़ी परियोजनाओं की वजह से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ गए हैं। सरकार का तर्क है कि विसंगति दूर करने के लिए कई ऐसे भी क्षेत्र हैं, जहां सर्किल रेट में बढ़ोतरी शून्य या माइनस में है।

किस मैदानी जिले में कहां कितने बढ़े सर्किल रेट

  • देहरादून: घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक 50 हजार से बढ़कर 62 हजार रुपये, आरटीओ से मसूरी बाईपास तक 40 हजार से बढ़कर 55 हजार, मसूरी बाईपास से कुठालगेट तक 24 हजार से 50 हजार, डोईवाला में पांच हजार से आठ हजार, आईटी पार्क क्षेत्र में 14 हजार से 35 हजार रुपये, गुनियाल गांव में 12 हजार से बढ़कर 27 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर, दून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आर्केडिया ग्रांट के पास रेट 12 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये, केशववाला ईस्ट होपटाउन में रेट 7800 रुपये से बढ़कर 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है।
  • हरिद्वार: हरिद्वार-रुड़की बाईपास में बहादराबाद के निकट सर्किल रेट 14500 से बढ़कर 35 हजार रुपये, चंडीपुल से श्यामपुर थाना तक 15 हजार से बढ़कर 35 हजार, अपर रोड हरकी पौड़ी पर सर्किल रेट 52 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गया।
  • नैनीताल: सतखोल क्षेत्र में 50 से 200 मीटर तक सर्किल रेट चार हजार से बढ़कर आठ हजार रुपये, गौलापार क्षेत्र में 13500 रुपये से बढ़कर 17 हजार रुपये, नैनीताल माल रोड पर 66 हजार रुपये से बढ़कर एक लाख रुपये सर्किल रेट हो गया है।
  • ऊधमसिंह नगर: काशीपुर एरोमा पार्क के पास सर्किल रेट 3800 से बढ़कर 7000 रुपये, किच्छा में 6000 रुपये से बढ़कर 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गया है।
जोशीमठ में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी
जोशीमठ में सर्किल रेट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां प्रति नाली सर्किल रेट चार लाख रुपये से बढ़कर 4.6 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं, श्रीनगर में दो सर्किल रेट हैं। आधे क्षेत्र के लिए सर्किल रेट 8000 रुपये से बढ़कर 9200 रुपये और आधे हिस्से के लिए सर्किल रेट 7600 से बढ़कर 9120 रुपये पहुंच गया है। वहीं, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ रोड पर सर्किल रेट 6000 रुपये से बढ़कर 10 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गए हैं।

अल्मोड़ा के 47 गांवों में गिरे सर्किल रेट
एक ओर जहां प्रदेश में सर्किल रेट में औसत 33.6 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है तो दूसरी ओर अल्मोड़ा के 47 गांवों में सर्किल रेट में 40 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। शासन के अधिकारियों के मुताबिक, सर्किल रेट की विसंगतियां दूर करने, जिलों के डीएम की रिपोर्ट के आधार पर यह संशोधन किए गए हैं।

सर्किल रेट पर है आपत्ति तो होगी सुनवाई
सरकार जो सर्किल रेट लागू करने जा रही है, उन पर आपत्ति की सुनवाई की व्यवस्था भी की गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति सर्किल रेट से संबंधित आपत्ति सुनेगी। इसके बाद इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Topics

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img