एफ एन एन, देहरादून : पति ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर पत्नी और साले को बुरी तरह पीटा। साला बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हत्या की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पति और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आंचल वर्मा निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले विक्की शर्मा परमधाम आश्रम निकट संदेशनगर कनखल से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर रोजाना विवाद करता है। इससे परेशान होकर बीते तीन माह से वह अपने मायके में रह रही है।
आरोप है कि पति रोजाना पत्नी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में विक्की कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
- अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज







