03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक आज, मिल सकते हैं विशेष दिशा-निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जोशीमठ आपदा के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में आज बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण देगा जोशीमठ में आई आपदा पर प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार नजर रखे है। आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। इसके बाद आठ संस्थानों के वैज्ञानिकों ने जोशीमठ प्रकरण की जांच की।

संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेज चुके हैं। आज होने वाली बैठक में वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अलावा पीएमओ की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड को विशेष दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं। बैठक में जोशीमठ पर अब तक की प्रगति की समीक्षा होगी। बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img