03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

69वां श्री तुलसी महायज्ञ 21 से, अंतिम दिन मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : यहां मलसा गिरधरपुर स्थित श्री तुलसी धाम में 69वां श्री तुलसी महायज्ञ 21 फरवरी से प्रारंभ होगा। तुलसी धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी से 20 फरवरी तक अपराहन 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथावाचक मध्य प्रदेश के लक्ष्मण पाराशर द्वारा रामकथा की जाएगी। 21 फरवरी रात्रि 8:00 बजे से धार्मिक कथा मंचन (भरत मिलाप) का आयोजन किया जाएगा। 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

22 फरवरी को ही रात्रि 8:00 बजे से धार्मिक कथा मंचन के तहत श्री कृष्ण अवतार का व्याख्यान होगा। 23 फरवरी को अंतिम दिन प्रातः 10:30 बजे से संत समागम व श्री गुरु महाराज का प्रसाद लंगर प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा संत महापुरुषों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में विधायक किच्छा तिलकराज बेहड़, विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह व भाजपा नेता विकास शर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई संत महापुरुषों को आमंत्रित किया गया है। समस्त कार्यक्रम तुलसीधाम में ही संपन्न होंगे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img