03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्‍का पहुंचे ऋषिकेश, संतों का लिया आशीर्वाद

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का ऋषिकेश पहुंचे हैं। मंगलवार को वह संतों के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

  • संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया

क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्‍कार मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

  • डीजीपी अशोक कुमार ने की विराट कोहली से मुलाकात

इससे पूर्व दयाराम आश्रम पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय दशमी भी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुलाकात की। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जब वह बीएसएफ में डीजी रहे तब विराट कोहली बीएसएफ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए थे।

  • विराट कोहली को डा. स्वामी राम का साहित्य भेंट किया

इस दौरान बीजेपी ने साधु संतों को आश्रम की ओर से कंबल भी वितरित किए। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने क्रिकेटर विराट कोहली को डा. स्वामी राम का साहित्य भेंट किया।

  • रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया भंडारा

आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया यह मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार के मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं। सोमवार को विराट कोहली परिवार के साथ यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में रुके। जिसके बाद विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img