03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pathaan Leaked : रिलीज से कुछ घंटे पहले ही लीक हुई शाह रुख खान की पठान ? मेकर्स के उड़े तोते

एफ एन एन, दिल्ली : शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की स्पाई एडवेंचर फिल्म पठान महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म के साथ किंग खान ने चार सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी पठान पर मेकर्स ने करोड़ों रुपये खर्च किए है और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म का बिजनेस भी शानदार होगा, लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि पठान ऑनलाइन लीक कर दी गई है।

  • मेकर्स की उड़ी नींद

पठान की रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना लिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान के पहले दिन के लिए लगभग 5 लाख 56 हजार के टिकट बिके हैं। फिल्म को लेकर यह भी उम्मीद जताई जा रही हैं कि ओपनिंग डे पर पठान 50 से 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन फिल्म के लीक होने की खबर ने मेकर्स की रातों की नींद उड़ा दी है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

  • मेकर्स ने दी चेतावनी

पठान की रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर निवेदन किया था कि फिल्म को लीक न किया जाए। यश राज फिल्म्स ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “सबसे बड़े एक्शन के लिए तैयार हैं? सभी से विनम्र निवेदन है कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन साझा करने और कोई स्पॉइलर देने से परहेज करें। पठान का अनुभव केवल सिनेमाघरों में करें।” इसके अलावा मेकर्स ने एक ईमेल आईडी भी ट्वीट में शेयर की है, जिस पर पाइरेसी की शिकायत की जा सकती है।

 

Hot this week

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img