03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुलायम परिवार का दबदबा खत्म !

एफएनएन, लखनऊ: समाजवादी कुनबे की कलह और भारतीय जनता पार्टी की रणनीति से करीब तीन दशक से उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में बना यादव परिवार का तिलिस्म टूट गया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहकारिता के चुनाव पर सदैव समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा करता था पर जब से सहकारी बैंको के चुनाव शुरू हुए तब से यह पहला अवसर है कि समाजवादी पार्टी के कब्जे से यानी की मुलायम सिंह यादव के परिवार का दबदबा इस चुनाव में खत्म हो गया और भाजपा ने अधिकतर शाखाओं पर अपना कब्जा बना लिया है।

विपक्ष को ग्रामीण बैंक की सिर्फ 19 सीटें मिली

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंकों के चुनाव में बीजेपी ने 323 शाखाओं में 293 पर जीत दर्ज कर सपा के तीन दशक के राजनीतिक वर्चस्व को तोड़ दिया है। विपक्ष को ग्रामीण बैंक की सिर्फ 19 सीटें मिली हैं। जबकि 11 सीटों पर चुनाव नहीं हो सके हैं। 1991 से अब तक सहकारिता के क्षेत्र में सपा और खासकर यादव परिवार का कब्जा हुआ करता था। यहीं नही जब इस बीच मायावती की भी सरकार आई तब भी मुलायम परिवार का ही कब्जा बना रहा। लेकिन पहली बार भाजपा ने अपनी जीत के साथ इस परिवार के दबदबे को खत्म करने का काम किया है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img