03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेएसएसएससी मजबूत परीक्षा प्रणाली बनाने में जुटा,जल्द ही रद्द हुई भर्तियों की परीक्षाएं होगी दोबारा

Spread the love

एफएनएन,देहरादून :स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण के बाद लड़खड़ाया हुआ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अगुवाई में मजबूत परीक्षा प्रणाली बनाने में जुटा हुआ है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि परीक्षा से जुड़े हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है।

यूकेएसएसएससी को जल्द ही रद्द हुई भर्तियों की परीक्षाएं दोबारा करानी हैं। इसके अलावा अप्रैल से नई भर्तियां भी मिलने की उम्मीद है। आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया की ओर से इंटरनल एसओपी जारी की जा चुकी है। अब परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा रहा है। परीक्षा से जुड़े हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है।

आयोग का मकसद है कि इस बार जो भी परीक्षाएं कराई जाएंगी, वह पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता के साथ हों। मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष मर्तोलिया ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में जिम्मेदार हर अधिकारी को जांख परखकर ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोग किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं चाहता है। खुद अध्यक्ष परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट्स अधीनस्थ अधिकारियों से ले रहे हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img