03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में फिर दिखी टशन, जीप सवार ने बाइक सवार पर झोंक दिया फायर, मौका पाकर हुआ फरार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर हाईवे पर आदर्श कालोनी निवासी वसीम आज शाम को काशीपुर रोड पर गावा चौक के पास स्थित बिजली घर में बिजली बिल जमा करने जा रहा था। गावा चौक पर रांग साइड जाते समय उसकी बाइक सामने से आ रही जीप से टकरा गई। इससे बाइक सवार वसीम और जीप सवार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जीप सवार के साथ एक महिला भी थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए।

जिसके बाद जीप सवार का पारा इतना चढ़ा कि उसने अपनी पिस्टल निकालकर वसीम पर फायर झोंक दिया। फ़ायर से वसीम बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों एकत्र हो गए। यह देख आरोपित जीप सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस को मिली घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ कमाल खान पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही फरार जीप चालक आरोपित की तलाश शुरू कर दी। एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि वसीम की तहरीर के आधार पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img