03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गरीबों को नि:शुल्क मालिकाना हक देने के नाम पर छलावा बंद करे भाजपा : खेड़ा

एफएनएन, रुद्रपुर : नजूल भूमि पर बसे गरीबों को नि:शुल्क मालिकाना हक देने के नाम पर भाजपा छलावा कर रही है। नजूल नीति का लाभ सिर्फ एक व्यक्ति को मिला है और वह भी इसलिए कि चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री यह संदेश देना चाहते थे कि लोगों को मालिकाना हक मिलना शुरू हो गया है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। यह आरोप कांग्रेस नेता व पार्षद मोहन खेड़ा ने भाजपा सरकार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी नजूल नीति बनाई कि लोग जटिल प्रक्रिया के चलते आवेदन तक नहीं कर पाए।

एक बयान में खेड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीना ठोंक कर रुद्रपुर की जनता से वादा किया था कि नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक देंगे, फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विधान सभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने नजूल नीति घोषित कर लोगों को धोखा देने का काम किया।

उस वक्त भाजपा नेताओं ने मिठाइयां बांटी और धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित कराए। यहां तक इसका श्रेय लेने की भाजपा नेताओं में होड़ रही। गरीब जनता को गुमराह करके उनके वोट लिए गए,उस समय शासन और प्रशासन ने एक व्यक्ति के दस्तावेज आनन फानन में तैयार कराए और मुख्यमंत्री ने मालिकाना हक दिया। नजूल नीति इस कदर जटिल है कि लोग मालिकाना हक पाने के लिए आवेदन तक नहीं कर पाए हैं।

खेड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव के बाद मेयर रामपाल सिंह ने यह शपथ ली थी कि जब तक नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक नहीं दिला देते तब तक मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। चार साल का वक्त बीत चुका है, लेकिन वह मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठ सके हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार को मेयर की शपथ का ध्यान रखते हुए कम से कम अब तो रामपाल सिंह को मेयर की कुर्सी पर बैठने का मौका देना चाहिए। यह तभी संभव है जब सरकार गरीबों को नजूल भूमि का मालिकाना हक प्रदान कर दे, अन्यथा बगैर कुर्सी पर बैठे ही मेयर रामपाल सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत नहीं है कि गरीबों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिले। भाजपा सिर्फ इस मुद्दे पर गरीबों के वोट लेती रही है और अब फिर से गरीबों को छलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नजूल भूमि पर बसे हजारों गरीब परिवारों को निशुल्क मालिकाना हक देने के लिए नजूल नीति का सरलीकरण किया जाए, ताकि गरीब अपने मकान के मालिक बन सकें।

Hot this week

Rudrapur में डंपर का कहर, बाइक सवार पल्लेदार की मौत; एक नाम से दो परिवारों में मचा कोहराम

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में तेज रफ्तार...

Ankita bhandari केस में नया मोड़, विनोद आर्य के नार्को टेस्ट की मांग पर अड़े माता-पिता

एफएनएन, देहरादून : Ankita bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img