03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : सीएम धामी और खेल मंत्री ने किया राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। खेल मंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ का उद्देश्य 38 वें राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करना है। इस दौरान खेल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। महाकुंभ में 13 जनपदों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

  • शूटिंग रेंज का लोकार्पण

खेल महाकुंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 31.18 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया।

  • इन प्रतियोगिताओ का किया जाएगा आयोजन

राज्य स्तर पर अंडर-14, 17, 21 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बॉलीवाल, फुटबाल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, जूड़ो, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखंब खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, चिनअप / रस्सी कूद, बॉल थ्रो) एवं दिव्यांगजन की एथलेटिक्स व बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img