श्री कृष्ण हॉस्पिटल ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, अधिकारी, कर्मचारी व परिवारजनों की टटोली नब्ज

  • कर्मचारियों, अधिकारियों व आगंतुकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर के सिविल लाइन स्थित श्री कृष्ण अस्पताल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व आगंतुकों का स्वास्थ्य जानने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां सभी का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने किया। इससे पूर्व अस्पताल के चैयरमेन विजय कुमार अग्रवाल ने जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।


विदित हो श्री कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर निरंतर समाजहित में स्वास्थ्य शिविर लगाता रहा है। जिसके तहत अस्पताल द्वारा कलेक्ट्रेट के अब्दुल कलाम सभागार में लोगों की नब्ज मापने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, आगंतुकों व उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही खून की जांच, लिपिड प्रोफाइल व अन्य जांच भी की गई व निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन डॉ. गौरव अग्रवाल, डिर्पाटमेंट ऑफ गायनि डॉ. रुबी गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ डेंटिस्ट डॉ. तुषार मित्तल, डिपार्टमेंट ऑफ ओपथा डॉ. वी.पी. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ आर्थो डॉ. दीपक ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट दफ्तर बंद हो जाने तक चलेगा। वहीं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के लिए एक विशेष कार्ड भी बनाया गया।

जिसके तहत कार्यरत कर्मचारी व उनके परिवारजनों को श्री कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर की सभी सुविधाओं में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। स्वास्थ्य शिविर में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के साथ, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्युष सिंह, एसडीएम मनीष बिष्ट समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Hot this week

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img