03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की सभी आदालतों में मास्क पहनना जरूरी, सामाजिक दूरी का अनुपालन भी अनिवार्य

एफएनएन, देहरादून : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की चिंता ने एक बार फिर से कोरोना सुरक्षा के उपायों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन को हाई कोर्ट नैनीताल समेत प्रदेश की अदालतों में भी प्रभावी कर दिया गया है। इसके तहत सभी अदालतों में मास्क जरूरी कर दिया गया है। साथ ही सामाजिक दूरी के अनुपालन के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से शनिवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो हाई कोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गाइड लाइन के अनुसार हाई कोर्ट सहित जिला-तहसील अदालतों में न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी, अधिवक्ता, पक्षकार आदि कोर्ट परिसर व कोर्ट रूम में सामाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे। फेस मास्क के बिना फेस मास्क पहने बिना कोर्ट परिसर और कोर्ट हॉल में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। कोर्ट रूम और परिसर को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्यायालय परिसर व न्यायालय कक्ष में भीड़भाड़ ना हो।

  • उत्तराखंड में कोरोना के मामले

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत है। वहीं, राहत की बात ये है कि 89वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 24 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 23 दिसंबर को तीन नए संक्रमित मिले थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो शनिवार को 152 केंद्रों में 1281 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।

  • कोरोना से अब तक 7751 मौत

उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104586 है। इनमें से 100424 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img