03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधमसिंह नगर में दिखा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के विरोध का असर, डैमेज कंट्रोल को एसएसपी ने बुलाई विधायकों की बैठक

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान ऊधमसिंह नगर के कांग्रेस विधायकों द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर डैमेज कंट्रोल के लिए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाकर अपराध रोकने के लिए उनके सुझाव जाने। बैठक में खटीमा विधायक उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा के साथ ही जसपुर विधायक आदेश चौहान भी पहुंचे। पुलिस लाइन के सभागार में विधायकों के साथ एसएसपी की चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया की नो एंट्री रही।

कांग्रेस विधायकों ने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अपने सुझाव एसएसपी को दिए। हालांकि बैठक से बाहर आने के बाद जसपुर विधायक आदेश चौहान ने साफ-साफ कह दिया कि जब तक हमारा पदार्थों की तस्करी नहीं रुकती है, तब तक वह पुलिस की इस बैठक से संतुष्ट नहीं है। वही खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए उन्होंने अपने टिप्स एसएसपी को दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि अपराध रोकने के लिए विधायकों के सुझाव लिए गए हैं।

खटीमा विधायक ने जहां सीसीटीवी कैमरा के लिए 1000000 रुपए विधायक निधि से देने की बात कही है, वहीं नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा भी ₹500000 इस कार्य के लिए दे रहे हैं। एसएसपी ने यह भी कहा कि विधायकों ने महीने में दो बार थाने में चौकीदारों की बैठक का सुझाव दिया है, इससे काफी हद तक पुलिस तक छोटी बड़ी घटनाएं पहुंच सकेंगी। बैठक में कुछ देर के लिए रुद्रपुर के भाजपा विधायक अरोरा भी पहुंचे।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img