03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इंस्टाग्राम पर हुआ झगड़ा खून-खराबे तक पहुंचा, पांच दोस्तों के बीच सड़क पर चले चाकू

एफएनएन, देहरादून : छात्रों का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो एक ने दूसरे छात्र को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। बालिग छात्रों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है। एसएसआई मोहन सिंह ने बताया कि एसजीआरआर में पढ़ने वाले शाहवेज, नजर अब्बास व एक नाबालिग, जीआरडी में पढ़ने वाला एक नाबालिग और हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद कैफ आपस में दोस्त हैं। पांचों के बीच इंस्टाग्राम पर किसी बाद को लेकर विवाद हो गया था। बीते बृहस्पतिवार को मोहम्मद कैफ अपने दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर शाहवेज, नजर अब्बास व दो नाबालिग भी पहुंच गए।

पहले तो सभी चारों छात्र मोहम्मद कैफ से बात करने लगे। देखते ही देखते एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच एक नाबालिग छात्र ने जेब से चाकू निकालकर मोहम्मद कैफ के सीने और पेट में वार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से कैफ को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावर छात्रों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शुक्रवार को नामदेव कॉलोनी के पास से शाहवेज निवासी आजाद कॉलोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कॉलोनी झीवरहेडी व दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • एक माह में चाकूबाजी की तीसरी घटना

प्रेमनगर में कुछ दिन पहले एक छात्र को रात को घर के बाहर बुलाकर चाकू से गले पर वार कर दिया था। इसके बाद तीन दिन पहले उत्तरांचल विश्वविद्यालय के गेट पर दिन दहाड़े छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया था। लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही छात्रों की बदलती प्रवृत्ति पर भी सवाल उठा रही हैं।

Hot this week

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img