03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी दिल्ली में आज करेंगे तीन जनसभा और एक रोड शो

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वह बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

  • धामी की छवि काफी अच्छी

दिल्ली में उत्तराखंडियों की अच्छी-खासी संख्या है और दिल्ली निकाय चुनाव में कई स्थानों पर वे निर्णायक भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि उत्तराखंड वासियों के बीच काफी अच्छी है। इसे देखते हुए भाजपा उन्हें लगातार प्रचार के मोर्चे पर लगाए हुए है।

  • सीएम धामी करेंगे रोड शो और जनसभा

गत सप्ताह भी उन्होंने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित कर उत्तराखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में जोडऩे का प्रयास किया। अब इसी कड़ी में वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। वह पहले द्वारका में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह नजफगढ़, ईसापुर और मुनीरका में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

  • विधानसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री धामी

विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके कक्ष में जाकर भेंट की। इस दौरान सत्र को लेकर विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात की।

  • आर्य कन्या इंका की 34 छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आर्य कन्या इंटर कालेज, कोटद्वार की 34 छात्राओं ने विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही को देखा।

भोजनावकाश के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इन छात्राओं और उन्हें लेकर देहरादून पहुंची कालेज की शिक्षिकाओं के साथ भोजन किया। साथ ही छात्राओं से सदन की कार्यवाही से क्या सीख मिली, इस पर चर्चा की। इस अवसर पर आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की प्रधानाचार्य रेनू नेगी, शिक्षिका रश्मि चौधरी, उमा नेगी व दर्शनी रावत उपस्थित थीं।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img