Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर त्रिशूला के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दो लोगों की...

गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर त्रिशूला के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

एफ एन एन,चमोली : गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग त्रिशूला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थाना पोखरी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

  • पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई कार

बताया गया कि एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में अनिल सेमवाल निवासी छेमी और संजय गणाई जोशीमठ सवार थे, दोनों की ही मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया है। ये लोग त्रिशूला से देवखाल जा रहे थे। सड़क हादसे की हृदय विदारक यह घटना आज सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments