03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसएसपी की चौखट पर धरना देकर बैठे विधायक सुमित हृदयेश

Spread the love

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : हल्द्वानी विधायक सुमित प्रदेश आज अशोका लेलैंड श्रमिकों के समर्थन में एसएसपी उधम सिंह नगर के कार्यालय की चौखट पर धरना देकर बैठ गए और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुमित हृदेश ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन श्रमिकों के साथ अन्याय कर रहा है। शंकु को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा जो डिप्लोमा दिया गया है वह फर्जी है और जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने इसे श्रमिकों के साथ अन्याय बताया और कहा कि अगर श्रमिकों की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

 

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने भी श्रमिकों की आवाज बुलंद की और कहा डिप्लोमा फर्जी होने से श्रमिकों को स्थाई नौकरी नहीं मिल पा रही है इससे उनको परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत पैदा हो रही है उन्होंने श्रमिकों के साथ एसएसपी कार्यालय के गेट पर पुलिस विरोधी नारे भी लगाए और एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। बाद में एसएसपी वार्ता को पहुंचे। उन्होंने कहा कि डिप्लोमा फर्जी नहीं है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने भी यह साफ कर दिया है। ऐसे में मुकदमा तो बनता ही नहीं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई की जाएगी, वह कानून के दायरे में रहकर ही की जाएगी। आपको बताते चलें कि अशोक लेलैंड श्रमिकों का डिप्लोमा फर्जी होने को लेकर काफी समय से आंदोलन चल रहा है लेकिन इस पर कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।

Hot this week

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img