03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने कहा, – प्रदेश के मंत्रियों को चाहिए महंगी और नई गाड़ियां,

एफ एन एन, देहरादून : प्रदेेश के मंत्रियों को नई और महंगी गाड़ियां चाहिए। इसके लिए परिवहन विभाग ने वित्त को जो प्रस्ताव भेजा था, उस पर आपत्तियां लग गई हैं। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि नई गाड़ियों से जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा बेहतर होगी। बीते दिनों परिवहन विभाग ने महंगी गाड़ियों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्तियां लगाते हुए प्रस्ताव लौटा दिया था।

अब विभाग इन आपत्तियों को दूर करने पर काम कर रहा है। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीजल, पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास बहुत पुरानी गाड़ियां हैं।

इसलिए परिवहन विभाग ने प्रस्ताव भेजा है कि पुरानी गाड़ियां हटाकर नई दी जाएं। वित्त विभाग ने इस पर कुछ आपत्तियां लगाई हैं। जो भी सही होगा, उस पर सरकार निर्णय लेगी। मंत्री ने कहा कि हमने बड़ी गाड़ियों की डिमांड नहीं रखी है। जो हैं, वह सही होनी चाहिए। उनकी फिटनेस हो। कहीं दुर्घटनाग्रस्त न हो। हम जनता और जन प्रतिनिधियों की भी सुरक्षा चाहते हैं।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img