03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ : मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठग लिए एक लाख 35 हजार

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के एक युवक को मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। खुद के कैप्टन बताकर युवक से 1.35 लाख की ठगी करने वाले को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

  • टेलीग्राम पर मिला था फ्राड कैप्टन का नंबर

भड़कटिया निवासी किशन सिंह को टेलीग्राम के माध्यम से मर्चेंट नेवी में रिक्त पदों का मैसेज प्राप्त हुआ। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति ने खुद को कैप्टन संजीव बताते हुए वाट्सएप पर दस्तावेज मंगाए।

  • रुपए लेकर फोन स्विच ऑफ

उसने बताया कि गोल्डन मरीज नामक जहाज में पद रिक्त हैं। जहाज विशाखापट्टनम आ रहा है। जहाज के आने तक सारे दस्तावेज तैयार करने का झांसा देकर किशन सिंह धामी से 1.35 लाख की धनराशि ले ली। धनराशि लेने के बाद संजीव ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। किशन को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ।

  • पुलिस ने आइटी एक्ट में दर्ज किया केस

किशन की तहरीर पर पुलिस ने धारा 420 और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक के लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस की मदद से ठग के राजस्थान में होने का पता लगा लिया।

  • राजस्थान से ठग को दबोचा

एसआई जितेंद्र सौराड़ी, के नेतृत्व में राजस्थान पहुंची पुलिस टीम ने ठग संजय कुमार बैरवा पुत्र राधाकिशन बैरवा निवासी अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ठग से पूछताछ की जा रही है। संजीव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img