03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर : दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लोगों से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

एफएनएन, रामनगर : दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर रामनगर में अलग-अलग लोगों से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। लोगों ने कोतवाली पहुंचकर क्षेत्र के ही नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला खताड़ी व गुलरघट्टी के चार लोगों द्वारा समूह बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। आरोपितों ने दुबई में एक कंपनी में पैकिंग हेल्पर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में किसी से 70 हजार तो किसी से डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। बेरोजगार होने की वजह से करीब 50 लोगों द्वारा उधार लेकर पैसे दिए गए।

दो माह पूर्व उन्हें दुबई के लिए फ्लाइट पकडऩे को दिल्ली भेजा गया। जब वे लोग दिल्ली पहुंचे तो फ्लाइट निरस्त कर दी गई। जब उन्होंने आरोपितों से कहा कि तो उनके द्वारा दुबई भेजने की प्रक्रिया में कुछ कागजी कमी की बात कहते हुए और पैसे की मांग की गई। इसके बाद वह कई बार आरोपितों के घर अपने पैसे वापस करने के लिए गए तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

धोखाधड़ी के पीडि़त लोगों द्वारा संयुक्त रूप से तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच करेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में मो. अहमद, नौशाद, गुड्डू, अहमद रजा, तसलीम, खालिद, वसीम, नाजिम, फिरोज, आसिफ, यामिन के हस्ताक्षर हैं।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img