03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने किया टनकपुर में रोजगार मेले का शुभारंभ, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

एफएनएन, टनकपुर : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत जिले की 30 योजनाओं लोकार्पण एवं शिलांयास भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी समिति पहुंचकर एसएमआई के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर धान की नमी भी मापी। यंत्र में धान की नमी मानक से कम करीब 15 फीसदी निकली। इस पर सीएम ने कहा कि फसल के एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले दिन मंडी समिति पहुंचकर एसएमआई के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। किसानों ने सीएम से नमी का मानक 17 से 20 फीसदी करने की मांग की। इससे पूर्व अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

सीएम का हेलिकॉप्टर शुक्रवार शाम राधास्वामी सत्संग मैदान में उतरा। इसके बाद सीएम धामी कार से कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने धान क्रय संबंधी जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता भी परखी।

सीएम धामी ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों पर किसान की उपज की तौल ठीक होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बारिश के कारण धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने और प्रदेश के किसानों का प्राथमिक के साथ धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हरसंभव राहत दिलाएंगे।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img