03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में खनन की नीतिगत अधिसूचना को हाई कोर्ट ने किया रद, सरकार को झटका

एफएनएन, नैनीताल : हाई कोर्ट ने उत्तराखंड की खनन नियमावली के अंतर्गत निजी नाप भूमि पर चुगान की अनुमति देने से संबंधित नीतिगत अधिसूचना को रद कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश के विरुद्ध राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने की तैयारी कर चुकी है।

कोर्ट ने टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट की सेंटर फार पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन के आधार पर अधिसूचना को रद किया है। साथ ही टिप्पणी की है कि उत्तराखंड राज्य अपने मूल्यवान संसाधन का दोहन कर रहा है लेकिन इसका लाभ सरकार को नहीं हो रहा है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि नैनीताल जिले में इस अधिसूचना के आधार पर 43 लाइसेंस दिए गए, जो करीब 360 करोड़ के हैं जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में 160 करोड़ के निजी खनन पट़टे दिए गए हैं। सरकार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत अन्य जिलों से नई अधिसूचना के तहत निजी नाप भूमि पर चुगान की अनुमति देने से करीब दो हजार से अधिक करोड़ राजस्व का नुकसान हुआ है।

याचिकाकर्ता को 460 रुपये प्रति टन आरबीएम की बोली लगानी पड़ी जबकि निजी पट्टेधारक को 70 से 85 रुपये प्रतिटन में। खनन महानिदेशक को लाखों टन खनन सामग्री के चुगान की अनुमति देने की शक्ति प्रदान कर दी गई। राज्य सरकार की ओर से पिछले साल अक्टूबर में यह नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद पिछले साल अक्टूबर में जारी नीतिगत अधिसूचना को रद कर दिया। 30 सितंबर को पारित 18 पेज के आदेश की प्रति गुरुवार को प्राप्त हुई है।

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img