03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी पहुंचे नैनीताल, बोले- पर्यटन को बढ़ाएंगे, लेकिन अवैध गतिविधियां नहीं होने देंगे संचालित

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल पहुंचे। उन्होंने कहा है कि राज्य में सरकारी कामकाज बेहतर बनाने, मंत्रियों- अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में तेजी से काम कर किया जा रहा है।

अगले पांच साल में उत्तराखंड का राजस्व दोगना तीनगुना करने, 65 हजार करोड़ के बजट को एक लाख 30 हजार करोड़ तक ले जाया जाएगा। विकल्प रहित संकल्प के तहत उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट की वजह से नैनीताल में मंथन कार्यक्रम स्थगित किया गया है, जल्द नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

सीएम ने कहा कि राज्य में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन पर्यटन के बहाने अवैध गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। एपल मिशन के अंतर्गत हर साल दो लाख सेब के पौध लगाए जाएंगे। सेब उत्पादन में राज्य को नंबर वन बनाया जाएगा।

उन्होंने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का उल्लेख करते हुए हर बूथ से 50 सुझाव प्रेषित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी। सीएम ने कहा कि कॉमन सिविल कोड आज की जरूरत है और उत्तराखंड में इसे लागू करने के बाद अन्य राज्य भी लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का आठ साल का कालखंड बेमिसाल रहा है। देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा। कोविड काल में 130 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पोलियो बीमारी के दशकों बाद टीका बन सका, जबकि मोदी के नेतृत्व देश ने जल्द टीका बनाकर दुनिया को संदेश दिया कि भारत अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

मुख्यमंत्री फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में वर्चुअल जुड़े हैं। उसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कैलाखान से आते समय बलियानाला का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य ने शहर की बदहाल सड़कों का मामला रखा तो सीएम ने जल्द बजट जारी होने की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रताप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, आनंद बिष्ट, शांति मेहरा, गोपाल रावत, मनोज जोशी आदि उपस्थित थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img