एफएनएन, गुजरात : गुजरात के वडोदरा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां, वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास एक ऑटोरिक्शा और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई वहीं, सात अन्य घायल हो गए हैं। वहीं जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिला कलेक्टर एपी गोर ने हादसे की जानकारी दी है। वहीं, पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।






