03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूटीईटी परीक्षा : आज 139 केंद्रों में होगी उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, शामिल होंगे 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में शुक्रवार को 29 शहरों के 139 केंद्रों में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी के मुताबिक बिना प्रवेशपत्र और आईडी के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

शिक्षा परिषद की सचिव के मुताबिक टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल सहित किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर आना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हर शहर में एक अधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। हर परीक्षा केंद्र में एक पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है। जो पूरे परीक्षाकाल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी शहरों को सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। यूटीईटी प्रथम में 29545 एवं यूटीईटी द्वितीय में 30755 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

 

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img